कार से टक्कर लगने के उपरांत एक बुजुर्ग की हुई मृत्यु

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कार से टक्कर लगने के उपरांत एक बुजुर्ग की हुई मृत्यु

Friday, May 8, 2026 | May 08, 2026 Last Updated 2026-05-08T13:42:50Z
    Share
कार से टक्कर लगने के उपरांत एक बुजुर्ग की हुई मृत्यु
फतेहगंज पूर्वी/थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरेली चौराहे के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति को कार जो की शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रही कार संख्या यूपी 25 बीवी /0635 ने टक्कर मार दी । टक्कर लगने के उपरांत हरेली चौराहा पर मौजूद दुकानदारों ने उनके परिवार वालों को सूचना दी। 
जानकारी के मुताबिक उनका नाम बाबूराम उम्र 60 वर्ष निवासी भीकमपुर जो कि किसी कार्य से हरेली जा रहे थे। टक्कर लगने का उपरांत उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पाकर थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस मौके पर पहुंची 

और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु बरेली भेज दिया और कर को अपने कब्जे में ले लिया । खबर लिखे जाने तक परिवार की तरफ से कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

बाबूराम के बेटे गंगा दीन ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के उपरांत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई थी कार को कब्जे में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।परिवार की तरफ से अभी कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close