डीएम की अध्यक्षता में जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न करने के दृष्टिगत जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएम की अध्यक्षता में जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न करने के दृष्टिगत जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

Tuesday, May 5, 2026 | May 05, 2026 Last Updated 2026-05-05T13:18:03Z
    Share
डीएम की अध्यक्षता में जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न करने के दृष्टिगत जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन
बदायूं 05 मई। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बैठक व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक होगी। जिसके लिए प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना के 33 प्रश्नों को पूछेंगे। जनगणना के शुरू होने से 15 दिन पूर्व यानि की 07 मई से 21 मई तक स्व गणना करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। लोग स्वयं अपने मोबाईल, कंप्यूटर अथवा लैपटाप से घर बैठे जनगणना की पूरी जानकारी भर सकेंगे। स्व गणना देश में पहली बार हो रहा है जिससे प्रक्रिया अधिक आसान, तेज एवं पारदर्शी रहेगी।
जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि स्व गणना करने वाले लोग ऑनलाइन पोर्टल http://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार से जुडी समस्त जानकारी खुद भर सकेंगे। जनगणना हेतु पूछे जाने वाले सभी 33 प्रश्नों की सही जानकारी भरनी होगी। सुरक्षित करने पर 11 अंकों की एक स्व गणना पहचान संख्या एसईआईडी जारी होगी जिसे सुरक्षित नोट कर रख लेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि स्व गणना के बाद 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। जिन्होंने पहले ही स्व गणना कर ली है उन्हें अपनों 11 अंकों की एसईआईडी बतानी होगी। प्रगणक एसईआईडी दर्ज कर जानकारी का सत्यापन कर लेंगे।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ,अपर जिलाधिकारी वित्त वैभव शर्मा, उप जिलाधिकारी, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण व कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close