◾शिकोहाबाद में अपनी भाभी से एकतरफा प्यार की सनक में #जितेन्द्र_पाठक ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को
🧿 अरांव क्षेत्र के गांव बामयी की रहने वाली युवती की शादी बदायूं निवासी सुमित पाठक के साथ हुई थी। दोनों का एक डेढ़ साल का बेटा था, जिसका नाम आरव था। परिवार सामान्य तरीके से जीवन बिता रहा था, लेकिन बुआ सास का बेटा विराज उर्फ #जितेंद्र_पाठक युवती पर गलत नजर रखता था।
🔹 आरोपी युवती से एकतरफा प्रेम करता था और उस पर शादी का दबाव बनाता था। युवती के शादीशुदा होने और मां बनने के बावजूद आरोपी अपनी जिद छोड़ने को तैयार नहीं था। वह युवती के पति और उसके बच्चे को अपने रास्ते की बाधा मानता था।
◾शनिवार को युवती शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में अपनी मौसी के घर आई हुई थी। घर में सामान्य माहौल था और परिवार के लोग बातचीत में व्यस्त थे।
📍इसी दौरान आरोपी भी वहां पहुंच गया। उसने मासूम आरव को टॉफी दिलाने का बहाना बनाया और गोद में उठाकर अपने साथ बाहर ले गया।
🔹कुछ देर बाद जब बच्चा दिखाई नहीं दिया तो परिवार को चिंता हुई।तलाश शुरू हुई तो पता चला कि आरोपी बच्चे को लेकर बाहर गया है।
◾इसी बीच आरोपी ने मासूम आरव को सड़क पर बेरहमी से #पटक_पटक_कर_मार_डाला।
घटना इतनी भयावह थी कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई।
🔹बच्चा गंभीर हालत में पड़ा मिला। परिजन तुरंत उसे शिकोहाबाद के संयुक्त जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात के बाद आरोपी जितेन्द्र पाठक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।