ग्राम समाज की भूमि पर लगा रहे थे ग्राम वासी अंबेडकर प्रतिमा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ग्राम समाज की भूमि पर लगा रहे थे ग्राम वासी अंबेडकर प्रतिमा

Sunday, May 31, 2026 | May 31, 2026 Last Updated 2026-05-31T15:42:28Z
    Share
ग्राम समाज की भूमि पर लगा रहे थे ग्राम वासी अंबेडकर प्रतिमा
,प्रशासन ने कार्य रुकवाया

संवाद सूत्र फतेहगंज पूर्वी - थाना क्षेत्र के ग्राम सुकटिया में ग्रामवासी ग्राम समाज की जमीन पर अंबेडकर मूर्ति लगाने की तैयारी कर रहे थे।सूचना पर पुलिस व तहसील टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवा दिया।सूचना मिलते ही फरीदपुर विधानसभा में सक्रिय भाजपा नेता जवाहरलाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की।

उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और गांव वालों ने प्रशासन की पूरी बात सुनी व सहयोग करने का आश्वासन दिया।जवाहर लाल ने बताया कि ग्रामीणों से बात हुई है कि अगर गांव में अंबेडकर पार्क व संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लगवाना है,तो ग्राम प्रधान ब अन्य जिम्मेदार लोगों से बात करके विधिवत निर्माण कराया जाएगा। 

बही तहसील प्रशासन के द्वारा निर्माणाधीन पिलर व पहले से बने हुए चबूतरे को तुड़वा दिया गया।मौके पर थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार व अन्य तहसील टीम मौके पर पहुंची।जिन्होंने ग्रामीणों को समझाते हुए काम रोकने के आदेश दिए है।


थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचकर तहसील टीम को बुलवाकर ग्राम समाज की भूमि पर जो निर्माण कराया जा रहा था उसे रुकवा दिया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close