बिजली विभाग की लापरवाही चार दिन से फूंका पड़ा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में रोष।
फतेहगंज पूर्वी / क्षेत्र के गांव निवड़िया में 16 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से फूंका पड़ा है, जिससे गांव के करीब 50 घरों की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। लगातार बिजली गुल रहने से बूंद बूंद पानी को तरस रहे
ग्रामीणों का आरोप है भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो
रही है।गांव वालों ने कई बार बिजली विभाग को सूचना देकर जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की,लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों चार दिन से कोई सुध लेने तक नहीं आए।
जेई सूरज कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मौके पर निरीक्षण किया जाएगा।निरीक्षण के बाद नया ट्रांसफार्मर लगवाकर गांव की विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी।