सरैया की नवनियुक्त एसडीपीओ सुश्री अभिजीत कौर (आइपीएस ) से मिले शांति मुकूल शर्मा,पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरैया की नवनियुक्त एसडीपीओ सुश्री अभिजीत कौर (आइपीएस ) से मिले शांति मुकूल शर्मा,पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई

Sunday, May 24, 2026 | May 24, 2026 Last Updated 2026-05-25T05:55:43Z
    Share
सरैया की नवनियुक्त एसडीपीओ सुश्री अभिजीत कौर (आइपीएस ) से मिले शांति मुकूल शर्मा,पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई

मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कानून- व्यवस्था और दिव्यांग जनों की समस्याओं पर हुई सकारात्मक चर्चा  

नेशनल 24
अमित कुमार जोशी 

वाराणसी /मुजफ्फरपुर :- अनुमंडल पश्चिमी (सरैया) की नवनियुक्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी (एसडीपीओ ) सुश्री अभिजीत कौर (आइपीएस ) ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किये | इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी (पीडब्लूडी )के श्री शांति मुकूल शर्मा ने उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की उन्होंने नवनियुक्त एसडीपीओ को पुष्पगुच्छ एवं डायरी भेंट कर नए क्षेत्र में कार्यभार संभालने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं | मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कानून-

व्यवस्था, जन-सुरक्षा और पुलिस-पब्लिक समन्वय को और बेहतर बनाने जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई | इसके साथ ही श्री शांति मुकूल शर्मा ने क्षेत्र के दिव्यांग जनों की समस्याओं को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा की जिस पर अधिकारी द्वारा सकारात्मक रुख दिखाया गया |

शांति मुकुल शर्मा ने सुश्री अभिजीत कौर के ऊर्जावान नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र में शांति,सुरक्षा और न्याय का माहौल और अधिक मजबूत होगा | आम जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और गहरा होगा उन्होंने एसडीपीओ के सफल और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अपनी अनंत शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं ||
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close