विदेशी मोबाइल नम्बर से मिली धमकी, थाने में दी तहरीर, सुरक्षा की माँग
मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार को 23 मई की सांय 05.16 बजे एक विदेशी मोबाइल नंबर +96594016002 से जान से मारने की धमकी मिली है। वॉइस रिकॉर्डिंग में कहा गया है
कि एक हफ़्ता के अंदर अगर फेसबुक से सभी वीडियो डिलीट नहीं किए तो बाबा सिद्दीकी और सिद्धू मूसेवाला को कैसे उड़ाया गया था ठीक उसी तरह से तुम्हारा भी हाल करेंगे, पूरे परिवार के बारे में जानकारी हमारे पास है।
आदेश शंखधार ने बताया कि उक्त सभी ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्क्रीन शॉट तहरीर के संलग्न करके थाना मिलक को दे दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक से रिपोर्ट दर्ज़ कर अग्रिम कार्यवाही करने के साथ सुरक्षा की भी मांग की गई है। प्रकरण अत्यंत गंभीर है।
कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है ऐसी संभावना है। पुलिस से अति शीघ्र सुरक्षा की माँग की गई है। अब देखना यह है कि पुलिस इस धमकी को कितनी गंभीरता से लेती है या फ़िर इतने गंभीर प्रकरण को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।