आंधी बारिश के कारण सात घण्टे गायब रही बिजली।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आंधी बारिश के कारण सात घण्टे गायब रही बिजली।

Monday, May 4, 2026 | May 04, 2026 Last Updated 2026-05-04T15:12:53Z
    Share
आंधी बारिश के कारण सात घण्टे गायब रही बिजली।

संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी 

फतेहगंज पूर्वी।
सोमवार सुबह हुई बारिश और तेज हवाओं के चलने से 33केवी लाइन पर कई जगह पेड़ों की टहनियां गिर गई जिसके कारण कस्बे सहित गांवों की बिजली सप्लाई बंद हो गई।जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बारिश की वजह से सुबह पांच बजे से बिजली सप्लाई बंद हुई थी जिसके बाद बिजली कर्मियों द्वारा 33 केवी लाइन के तारों पर रखी हुई पेडों की टहनियों को हटाया गया तब दोपहर बारह बजे बिजली सप्लाई शुरू हो पाई।

जेई सूरज कुमार ने बताया कि बारिश और हवा चलने से33केवी लाइन पर टहनियों के रखने के कारण बिजली सप्लाई बंद हुई थी टहनियों को तारों से हटवाकर बिजली सप्लाई शुरु करवाई गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close