*प्रेस नोट
थाना बिसौली क्षेत्रान्तर्गत शादी समारोह से लौट रहे दंपति के साथ हुई कथित लूट की घटना का झूठी होना पाया गया।
आज दिनांक 04.05.2026 को थाना बिसौली पर वादी रोहित पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम हर्रायपुर थाना बिसौली जिला बदायूं ने थाना बिसौली उपस्थित आकर एक तहरीर दी गई कि दिनाँक 03/04-05-2026 की रात्रि समय करीब
01.00 बजे हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल पर सवार 03 अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा वादी व वादी की पत्नी से शादी समारोह से लौटते समय आंवला रोड पर सोने की लर,सोने के कुण्डल,चाँदी के बिछुए व चांदी की गुलशन पट्टी व 01 सोने का ओम लूट कर ले गए हैं ।
उल्लेखनीय है कि घटना के संबंध में वादी द्वारा घटना के तुरंत बाद न तो डायल 112 पर और न ही स्थानीय थाना पर कोई सूचना दी गई ।
वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिसौली पर मु0अ0सं0 183/2026 धारा 309(4)/351(3)BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है ।
घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमें गठित कर विवेचना प्रारम्भ की गई। गहनता से पूछताछ करने पर वादी व उसकी पत्नी ने बताया कि वह मोटरसाइकिल फिसलने से गिर गए थे और कुछ लोगों के कहने पर झूठा मुकदमा लिखवा दिया। *अब तक की विवेचना, बयानों, निरीक्षण घटनास्थल एवं अन्य संकलित साक्ष्यों के आधार पर उक्त घटना असत्य पाई गई है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।