मंडल स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में फतेहगंज पूर्वी के युवाओं का जलवा,आदर्श सुधांशु चैम्पियन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मंडल स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में फतेहगंज पूर्वी के युवाओं का जलवा,आदर्श सुधांशु चैम्पियन।

Monday, May 4, 2026 | May 04, 2026 Last Updated 2026-05-04T15:08:28Z
    Share
मंडल स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में फतेहगंज पूर्वी के युवाओं का जलवा,आदर्श सुधांशु चैम्पियन।

संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी 

फतेहगंज पूर्वी। क्षेत्र के दो युवाओं ने मंडल स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर फतेहगंज पूर्वी का नाम रोशन किया है। बरेली के इज्जतनगर स्थित बीई स्ट्रांग फिटनेस क्लब में आयोजित मंडल स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

लेखपाल कॉलोनी निवासी सुधांशु शंखधार, जो वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं, ने प्रतियोगिता में 155 किलोग्राम डेडलिफ्ट कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सुधांशु के पिता मुनीश चंद्र शर्मा पुरोहित होने के साथ-साथ पत्रकारिता कार्य से जुड़े हैं, जबकि उनकी माता उर्मिला देवी गृहिणी हैं।

वहीं बदायूं-दातागंज मार्ग निवासी आदर्श त्रिगुणायत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 175 किलोग्राम डेडलिफ्ट कर प्रथम स्थान हासिल किया। आदर्श भी वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पिता ज्ञानेंद्र त्रिगुणायत मेडिकल लाइन से जुड़े व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता कुसुमलता गृहिणी हैं।

दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि इससे पहले भी वे बदायूं और लखीमपुर खीरी में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। उनकी सफलता पर परिवारजनों, मित्रों और स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कटरा स्थित जिम ट्रेनर वैभव बॉक्सर को दिया। प्रतियोगिता से लौटने पर वैभव बॉक्सर ने अपनी जिम में दोनों खिलाड़ियों का माला पहनाकर स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

दोनों युवाओं ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य राज्यस्तरीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करना है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close