स्कूल जा रहे दो शिक्षकों को अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर
जनपद बरेली/तहसील फरीदपुर क्षेत्र के अंतर्गत टोल प्लाजा के पास लगभग 500 मीटर आगे आज शुक्रवार की सुबह एक सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई। हादसा लगभग सुबह 9:00 बजे के आसपास हुआ। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर जा रहे दो शिक्षकों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों शिक्षकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान शिक्षक पीके यादव पुत्र कल्याण सिंह यादव निवासी सिविल लाइंस स्टेशन रोड बरेली एवं प्रमोद यादव पुत्र सुदर्शन सिंह निवासी मुंशी नगर थाना इज्जत नगर जनपद बरेली के रूप में हुई है। दोनों शिक्षक फरीदपुर स्थित छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में अध्यापक थे जो कि बरेली से स्कूल ड्यूटी को आ रहे थे कि उक्त हादसा घटित हो गया। दोनों शिक्षकों की मृत्यु की खबर जैसे ही स्कूल पहुंची स्कूल के सभी अध्यापक मौके पर पहुंचे उन्होंने देखा कि उनके दोनों साथी अध्यापकों की मृत्यु हो चुकी है। उसके बाद उनके परिवार वालों को सूचित किया गया परिवार वालों के मौके पर पहुंचने के उपरांत स्थानीय पुलिस के द्वारा दोनों शवों का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के द्वारा जांच शुरू कर दी गई ।