ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति हुआ गम्भीर घायल।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पुरी
फतेहगंज पूर्वी।
सोमवार सुबह के समय जब सिमरा गांव के लोग खेतों की तरफ गए तो एक व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल खेतों में पड़ा हुआ था। तब गाँव वालों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी तो गांव में पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति से जानकारी प्राप्त की तो उसने अपना नाम गोलू निवासी गांव खानपुर गुरैला थाना लखीमपुर खीरी बताया।उन्होंने बताया कि वह सीतापुर से मोरध्वज एक्सप्रेस से लुधियाना मजदूरी करने जा रहा था।तभी अचानक ट्रेन से गिर गया और गम्भीर रुप से घायल हो गया।जिसके बाद घायलावस्था में रेंगते हुए सिमरा गांव के पास खेतों में पहुंच गया जब ग्रामीणों ने देखा
तब पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस द्वारा बरेली उपचार हेतु भिजवाया और उसके घरवालों को इसकी सूचना दी है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि गांव वालों की सूचना पर ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को बरेली उपचार हेतु भिजवाया गया है उसके परिजनों को भी सूचना दी गई है।