राजकुमार सिंह होंगे नए कोतवाल फतेहगंज पुर्वी
संवाद सूत्र फतेहगंज पूर्वी -बीते लगभग 20 माह से कोतवाली फतेहगंज पूर्वी में तैनात क्षेत्र में अपनी साफ स्वच्छ छवि व कार्यशैली से प्रभावित करने वाले कोतवाल संतोष कुमार का आखिर तबादला थाना हाफिजगंज को हो गया है।अब बह हाफिजगंज थाने की कमान संभालेंगे।
इसके साथ ही एसएसपी अनुराग आर्य के द्वारा जनपद बरेली में अन्य 10 कोतवाल भी इधर उधर किए है। कोतवाल संतोष कुमार के रहते क्षेत्र में क्राइम कॉफी काम हो गया था।नए कोतवाल को भी उसी अनुसार काम करना होगा।वही शीशगढ़ में इंस्पेक्टर क्राइम की भूमिका निभा रहे
राजकुमार सिंह को फतेहगंज पूर्वी का कोतवाल बनाया गया है।उनके सामने सबसे पहला लक्ष्य 3 जून को एसपी दक्षिणी का मुआयना होगा।साथ ही साथ क्षेत्र में अमन चैन बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी रहेगी।
आज शनिवार को क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के द्वारा कोतवाल संतोष कुमार का विदाई समारोह आयोजित किया गया। सभी गणमान्य नागरिकों के द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।