उत्तराखंड के पूर्व CM तीरथ सिंह रावत एटा पहुंचे: बेटी के जन्मोत्सव में शामिल, बोले- इस बार बंगाल फतह होगा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उत्तराखंड के पूर्व CM तीरथ सिंह रावत एटा पहुंचे: बेटी के जन्मोत्सव में शामिल, बोले- इस बार बंगाल फतह होगा

Monday, May 4, 2026 | May 04, 2026 Last Updated 2026-05-04T13:01:35Z
    Share
उत्तराखंड के पूर्व CM तीरथ सिंह रावत एटा पहुंचे: बेटी के जन्मोत्सव में शामिल, बोले- इस बार बंगाल फतह होगा 

 संवाददाता रवि शर्मा की रिपोर्ट एटा कासगंज 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार को एटा जनपद पहुंचे। उन्होंने भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री राजू आर्य के मरहरा रोड स्थित आवास पर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत की। यह कार्यक्रम राजू आर्य की बेटी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित किया गया था, 

जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री ने परिवार को शुभकामनाएं दीं और बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा समर्थकों ने फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

 एटा के भाजपा जिलाध्यक्ष और मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।


मीडिया से बातचीत में तीरथ सिंह रावत ने कहा कि एटा उनके लिए नया जिला नहीं है। वह पहले भी कई बार यहां आ चुके हैं और उनके कई कार्यक्रम हो चुके हैं।

 उन्होंने बताया कि वह केंद्र की ओर से राजू आर्य के बुलावे पर इस कार्यक्रम में शामिल होने आए थे उन्होंने बच्ची को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना दी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close