समाजसेवी स्व0 दिनेश चंद्र शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

समाजसेवी स्व0 दिनेश चंद्र शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Thursday, June 11, 2026 | June 11, 2026 Last Updated 2026-06-11T14:59:55Z
    Share
समाजसेवी स्व0 दिनेश चंद्र शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

बदायूं गौरव क्लब एवं बदायूं गौरव महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में बदायूं गौरव क्लब के संस्थापक एवं समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि 13 जून को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।भाजपा नेता एवं बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने बताया कि 13 जून को बदायूं गौरव क्लब के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा की तृतीय पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सुबह आठ बजे से 
इंद्रा चौक पर गरीब लोगो को वस्त्र वितरित किये जाएंगे,दोपहर 12 बजे से कोठीवाला मंदिर टिकटगंज पर शरबत वितरण किया जाएगा।
शाम ४ बजे जिला अस्पताल में मरीजो कों फल वितरित किये जाएंगे।
शाम 5 बजे सूर्यकुंड स्थित गुरुकुल् पर बच्चो को पाठय सामग्री वितरित की जाएंगी तथा ब्रह्म दत्त गौशाला में पौधारोपण कर गौसेवा की जायेगी।इसके पश्चात शाम 7 बजे से मोहल्ला चौबे में एक शाम दिनेश चंद्र शर्मा के नाम काव्य संध्या ( कवि सम्मेलन एवं मुशायरे)का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर समस्त कार्यक्रमों की आयोजन की जिम्मेदारी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दी गयी।बैठक में बदायूं गौरव क्लब के
सहसचिव गौरव पाठक ,महिला प्रकोष्ठ की सचिव गीता शर्मा,अंजलि मिश्रा,चर्चा पाठक,वैदिक पाठक,प्रज्ञा अमन मयंक पाठक,नियति मिश्रा,काव्या पाठक,
काशी पाठक,अचिन मासूम,रितेश उपाध्याय,
शैलेन्द्र शर्मा,रमेश गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close