विकलांग आश्रम वजीरगंज में नगर पालिका अध्यक्ष गौरी शंकर माल बाबू ने वितरित की खाद्य सामग्री, दिव्यांग बच्चों को बांटे फल-मिठाई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विकलांग आश्रम वजीरगंज में नगर पालिका अध्यक्ष गौरी शंकर माल बाबू ने वितरित की खाद्य सामग्री, दिव्यांग बच्चों को बांटे फल-मिठाई

Thursday, June 11, 2026 | June 11, 2026 Last Updated 2026-06-11T15:02:34Z
    Share
विकलांग आश्रम वजीरगंज में नगर पालिका अध्यक्ष गौरी शंकर माल बाबू ने वितरित की खाद्य सामग्री, दिव्यांग बच्चों को बांटे फल-मिठाई

वजीरगंज/बदायूं। बदायूं जिले के पुसगवां रोड स्थित विकलांग आश्रम वजीरगंज में बहजोई निवासी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री गौरी शंकर माल बाबू ने पहुंचकर आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों एवं आश्रमवासियों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।
इस दौरान उन्होंने आश्रम को एक बोरी दाल, चीनी, आटा, चावल एवं विभिन्न प्रकार के मसाले भेंट किए। साथ ही आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों को फल, मिठाई सहित अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
आश्रम अध्यक्ष श्री उनीश पाल सिंह ने श्री गौरी शंकर माल बाबू का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप जैसे महान दानदाताओं के सहयोग से ही विकलांग आश्रम वजीरगंज का संचालन सुचारु रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान आश्रम में रह रहे सभी दिव्यांग बच्चे एवं समस्त आश्रमवासी उपस्थित रहे। सभी ने श्री गौरी शंकर माल बाबू द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की सराहना की। :::
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close