04 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

04 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

Sunday, June 28, 2026 | June 28, 2026 Last Updated 2026-06-28T15:37:06Z
    Share
*प्रेस नोट,* दिनांक - 28.06.26
 04 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।


संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद के आदेशानुसार अपराध नियन्त्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में थाना अलापुर पुलिस द्वारा दिनांक 25.06.2026 को थाना क्षेत्र के एक गांव में 04 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना के सम्बन्ध में थाना अलापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 132/2026 धारा

 137(2)/65(2) BNS व 5M/6 पाक्सो एक्ट की विवेचना में प्रकाश में आये अभियुक्त अबरार पुत्र लतीफ निवासी ग्राम भसराला थाना अलापुर जनपद बदायूँ उम्र करीब 58 बर्ष को एक साहसिक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व 04 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । मुठभेड़ की घटना के सम्बन्ध में थाना 


अलापुर पर मु0अ0सं0 134/2026 धारा 109(1) BNS व 3/25 (1-B)(a)/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है । 
घटना का संक्षिप्त विवरण—*
दिनांक 25.06.2026 को समय करीब 20.00 बजे थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 04 वर्षीय बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी कि अचानक गायब होने पर परिजनो द्वारा तलाश करने पर न मिलने पर थाना को सूचना दी गयी । सूचना पर घटना के सम्बन्ध में थाना अलापुर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 137(2) BNS पंजीकृत किया गया। 

बच्ची की बरामदगी हेतु तत्काल पुलिस टीमों का गठन करते हुए घटनास्थल के आसपास के इलाको में व्यापक रुप से सर्च अभियान चलाया गया । परिणामस्वरुप बच्ची को कुछ घन्टों बाद इसके गांव से ही करीब 01 किमी0 की दूरी पर खेतों से बरामद किया गया । बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे । अतः चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए काउसलिंग करायी गयी । मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(2) BNS व 5M/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । 

इस घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में थाना अलापुर पुलिस, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना एवं SOG/सर्विलांस की टीमों का गठन किया गया तथा घटना के अनावऱण के लिये इलैक्ट्रानिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज एवं स्थानीय स्तर पर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी तथा घटना में उच्च स्तर की संवेदनशीलता बरतते हुए पीड़ित बच्ची एवं परिजनो को विश्वास में लेकर इनकी लगातार काउसलिंग की गयी । निरन्तर काउसलिंग एवं पुख्ता साक्ष्यो के आधार पर थाना अलापुर पुलिस द्वारा इस घटना का सफल अनावरण किया गया तथा प्रकाश में आये अभियुक्त अबरार पुत्र लतीफ निवासी ग्राम भसराला थाना अलापुर जनपद बदायूँ की गिरफ्तारी हेतु तलाश की गयी। दिनांक 28.06.2026 की प्रातः अभियुक्त अबरार उपरोक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया हैं । अभियुक्त के दोनो पैरो में गोली लगी है । इस घटनाक्रम में थाना अलापुर के उ0नि0 गौरव कुमार भी अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिग में घायल हो गये। घायल उ0नि0 व अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराया गया है । अभियोग में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । बाद विधिक कार्यवाही व उपचार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
पूछताछ का संक्षिप्त विवरण—पूछताछ में अभियुक्त अबरार उपरोक्त द्वारा वासना के अधीन होकर यह घटना किया जाना स्वीकार किया गया है । घटनास्थल के पास से अभियुक्त द्वारा प्रयुक्त अंगोछा बरामद हुआ है जिस पर रक्त के धब्बे लगे हैं । 
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close