रामपुर । जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बीतीबुधवार की रात्रि 11ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
अभियान के अंतर्गत भोजपुर थाना क्षेत्र में 06 ओवरलोड डंपरों को सीज किया गया, जबकि एक बस का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त नवीन मंडी चौकी, थाना गंज क्षेत्र में 02 ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया तथा 01 पिकअप वाहन के चालान की कार्रवाई की गयी।
एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 6.30 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। उन्होंने बताया
कि ओवरलोडिंग सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा होने के साथ-साथ सड़कों को भी क्षति पहुंचाती है। जनपद में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।