तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में जनपद के विभिन्न स्थानों पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में जनपद के विभिन्न स्थानों पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Thursday, June 4, 2026 | June 04, 2026 Last Updated 2026-06-05T02:52:25Z
    Share
तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में जनपद के विभिन्न स्थानों पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रामपुर। तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत रामपुर जनपद में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार डॉ शहजाद हसन खान द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला चिकित्सालय में किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय में कार्यरत समस्त काउंसलर द्वारा चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को तंबाकू से होने वाली हानियां एवं इसके समुचित इलाज के बारे में विस्तार से समझाया गया।

कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय के डॉक्टर मनोज चौधरी, डॉक्टर वकास अहमद, हॉस्पिटल मैनेजर एवं अन्य डॉक्टर तथा काउंसलर्स ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के सामाजिक कार्यकर्ता रिजवान तथा

 काउंसलर द्वारा पहाड़पुर ग्राम और धीरज नगर में फोकस ग्रुप डिस्कशन कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को तंबाकू से होने वाले नुकसान एवं इसके समुचित इलाज तथा बचाव के उपाय विस्तार से बताये गये। कार्यक्रम में पहाड़पुर ग्राम के प्रधान राहत अली एएनएम, प्रभा कुमारी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close