फतेहगंज पूर्वी।
बिलपुर रेलवे क्रासिंग संख्या 344 सी की डाउन लाइन पर मशीन द्वारा पत्थर भरने का मरम्मत कार्य शुक्रवार सुबह दस बजे से किया गया था जिसके चलते क्रासिंग को सड़क यातायात के लिए बन्द कर दिया गया।
क्रासिंग बन्द होने से राहगीरों को पूरे दिन निकलने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बाइक सवार और चार पहिया वाहन निवड़िया गांव और बहगुल नदी के नीचे से लखनऊ हाइवे की तरफ निकल कर गए।
शाम छह बजे तक मरम्मत कार्य चलता रहा था।जिसके बाद क्रासिंग को यातायात के आवागमन के लिए खोल दिया गया।क्रासिंग खुलने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ पुलिस क्रासिंग पर तैनात रही थी।
रेल पथ निरीक्षक मोहम्मद जैद अली ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए एक दिन के लिए क्रासिंग को बन्द किया गया था शाम को खोल दिया गया।