10 रुपए का लालच देकर अधेड मौसा ने किया 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Notification

×

All labels

All Category

All labels

10 रुपए का लालच देकर अधेड मौसा ने किया 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Friday, June 26, 2026 | June 26, 2026 Last Updated 2026-06-27T03:29:54Z
    Share
10 रुपए का लालच देकर अधेड मौसा ने किया 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास

संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल क़ी रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी 

फतेहगंज पूर्वी - थाना क्षेत्र के एक गांव मे गुरुवार को लगभग 4:00 के वक्त गांव में मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था।उसी समय गांव का एक अधेड़ व्यक्ति जो गांव की ही नाबालिक बालिका के साथ रूपयों का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म करने की नियत से उसे ले गया।

दुष्कर्म करने के प्रयास में बालिका ने बचने की कोशिश की तो बह अर्ध बेहोश हो गई।इतने में हलचल होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।बालिका बुरी हालत में अपने घर की तरफ चल दी।घर पहुंचने पर लड़की की 

हालत देखकर परिवार वालों को उससे पूछा तो उसने परिवार वालों को घटना के बारे में बताया।उसने बताया कि उसको ₹10 का लालच देकर गांव का एक व्यक्ति जो रिश्ते में मौसा लगता है उसे सुनसान जगह पर ले गया 

और उस के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का प्रयास किया गया पिता की तरफ से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close