सहसवान 10 जून भारतीय किसान यूनियन का आज दूसरेदिनभी तहसील सहसवान खंड विकास अधिकारी के विरोध में धरना जारी आक्रोशित किसान यूनियन ने ब्लॉक में और सीडी पी ओ कार्यालय पर जमकर की नारेबाजी खंड विकास अधिकारी सहसवान और सीडीपीओ सहसवान कार्यालय से दोनों अनुपस्थित
9 जून को खंड विकास अधिकारी द्वारा कार्यालय पर मौजूद होते हुए भी विज्ञापन न लेने के कारण किसान यूनियन के नेता भड़क गए और उन्होंने सहसवान में शाम 4:00 बजे से ही खंड विकास अधिकारी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना देकर मोर्चा खोल दिया आज 10:00 बजे से ही हरी टोपी धारी तहसील परिसर में एकत्र होना शुरू हो गए एकत्र होने के बाद सभी किसान पैदल मार्च कर ब्लॉक परिसर पहुंचे ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी मौजूद नहीं थे नाराज किसानों ने वहां बहुत नारेबाजी की अपना विरोध प्रदर्शन किया तथा ब्लॉक से संबंधित समस्या में ए डी ओ पंचायत को देकर सीडीपीओ कार्यालय गए वहां पर भी सीडीपीओ कार्यालय पर नहीं मिले किसानों ने नारेबाजी की तथा वितरण का लेखा जोखा लेकर ही वहां से हटे तहसील पर आकर पंचायत हुई पंचायत में निर्णय लिया गया
कि कल बदायूं में सीडीओ साहब से मिलकर खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही का ज्ञापन देंगे तहसील परिसर में धरना विधिवत चलता रहेगाऐसे लापरवाह खंड विकास अधिकारी को दो ब्लाकों का चार्ज कैसे दे दिया है जबकि गांव के विकास का रास्ता ब्लॉक से ही शुरू होता है
आज धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष रामा शंकर शंख धार युवा जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव जिला सचिव रन सिंह और पप्पू यादव ब्लॉक अध्यक्ष देहगाम राजेश्वर सिंह यादव युवा ब्लॉक अध्यक्ष देह गवा चंद्रपाल सिंह यादव तहसील अध्यक्ष
सहसवान नाथू सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान महिपाल सिंह यादव युवा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव संजीव यादव ब्लॉक प्रभारी देह गवा राजवीर शर्मा जिला उपाध्यक्ष अजय वीर सिंह यादव जिला प्रवक्ता शाहिद अली अख्तर खान तहसील अध्यक्ष बिल्सी आदि सैकड़ो किसानमौजूद रहे