हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई श्रद्धालुओं से भरी कैंटर: एटा में ड्राइवर समेत 2 की मौत, 5 झुलसे; एक महिला की हालत गंभीर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई श्रद्धालुओं से भरी कैंटर: एटा में ड्राइवर समेत 2 की मौत, 5 झुलसे; एक महिला की हालत गंभीर

Friday, June 26, 2026 | June 26, 2026 Last Updated 2026-06-27T03:29:04Z
    Share
*हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई श्रद्धालुओं से भरी कैंटर: एटा में ड्राइवर समेत 2 की मौत, 5 झुलसे; एक महिला की हालत गंभीर
 संवाददाता रवि कुमार शर्मा की रिपोर्ट एटा कासगंज 

एटा में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी एक कैंटर गांव में प्रवेश करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से ड्राइवर समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य झुलस गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला को आगरा रेफर किया गया है। परिवार गंगा दर्शन के लिए जा रहा था

हादसा जलेसर थाना क्षेत्र के मिसौली गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार, आगरा के सतीनगर निवासी एक ही परिवार के लोग अपने पैतृक गांव मिसौली आए हुए थे। यहां से सभी श्रद्धालु सामूहिक रूप से गंगा दर्शन के लिए कैंटर से रवाना हो रहे थे।
गांव में प्रवेश करते समय सड़क के ऊपर झूल रही हाईटेंशन विद्युत लाइन कैंटर की चपेट में आ गई। करंट फैलते ही वाहन में सवार लोग झुलसने लगे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close