*सौतेली मां ने मासूम को ड्रम में डूबोयाः गुप्तांग काटने का भी आरोप; 4 साल के बच्चे की हालत गंभीर; नाना की शिकायत पर FIR*
एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के ग्राम मुसियार में एक चार वर्षीय मासूम बच्चे के साथ उसकी सौतेली मां द्वारा क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि सौतेली मां ने बच्चे को पानी के ड्रम में डुबोकर बेरहमी से पीटा और उसके गुप्तांग तक काट डाले। गंभीर हालत में मासूम को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पीड़ित बच्चे के नाना, अवागढ़ निवासी तेज सिंह वर्मा ने जलेसर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में दामाद (बच्चे के पिता) और उसकी दूसरी पत्नी (सौतेली मां) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नाना का आरोप है कि इस घटना में दामाद की मौन स्वीकृति थी।