₹5000 की नगद रिश्वत लेते हुए संग्रह अमीन हुआ गिरफ्तार*
*
भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम को मिली एक बड़ी कामयाबी
जनपदबरेली/ सदर तहसील के अंतर्गत शिकायतकर्ता सुरेश चंद्र पुत्र स्वर्गीय जयपाल सिंह निवासी सम्राट अशोक नगर नवादा जोगियान थाना बारादरी जनपद बरेली ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम बरेली को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसे एक भूखंड खरीदे जाने हेतु अपने एनपीए खाते से धन निकासी हेतु किए गए आवेदन पर संग्रह अमीन को रिपोर्ट
लगानी थी जिसके एवज में संग्रह अमीन जोरावर सिंह पुत्र स्वर्गीय शंकर लाल वर्तमान तैनाती तहसील सदर जनपद बरेली ने प्रार्थी से ₹5000 रिश्वत की मांग की है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम बरेली के द्वारा शिकायत को तुरंत संज्ञान में लेकर निमांशहर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 18 जून 2026 को आरोपी संग्रह में
जोरावर सिंह तैनाती तहसील सदर जनपद बरेली को₹5000 की नगद रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह एवं उनकी टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के उपरांत उसके विरुद्ध वैज्ञानिक कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली जनपद बरेली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।