राज्य कर विभाग खण्ड-8, द्वारा होटल वैशाली एण्ड रिजोर्ट बरेली में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राज्य कर विभाग खण्ड-8, द्वारा होटल वैशाली एण्ड रिजोर्ट बरेली में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Thursday, June 4, 2026 | June 04, 2026 Last Updated 2026-06-04T18:00:53Z
    Share
राज्य कर विभाग खण्ड-8, द्वारा होटल वैशाली एण्ड रिजोर्ट बरेली में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन 
जनपद बरेली/राज्य कर विभाग खंड 8 के द्वारा आज व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसका उद्देश्य शासन की मंशा के अनुरूप विभाग एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए एक पारदर्शी कर प्रणाली बनाना है।


जिसमें राज्य कर विभाग के अधिकारीगण, व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण, अधिवक्ता बंधु तथा सम्मानित व्यापारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेन्द्र सिंह सचान, उपायुक्त राज्य कर खण्ड-8, बरेली द्वारा की गयी। विभाग की तरफ से नित्यानन्द मणि तिवारी, सहायक आयुक्त, खण्ड-8, बरेली तथा अविनाश दीक्षित, राज्य कर अधिकारी, खण्ड-8, बरेली उपस्थित रहे।

श्री धर्मेन्द्र सिंह सचान, उपायुक्त राज्य कर खण्ड-8, बरेली ने GST-2.0 सुधारों पर प्रकाश डाला। श्री नित्यानन्द मणि तिवारी, सहायक आयुक्त, खण्ड-8, बरेली द्वारा विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन बेस बढ़ाने हेतु सरकार द्वारा किये गये प्रयासों से अवगत कराया गया, जिसमें जीएसटी पंजीकरण हेतु आई नई व्यवस्था 14A के बारे में बताया गया।

इसके अतिरिक्त ई-वे बिल में होने वाले परिवर्तन, समय से रिटर्न दाखिल करने के लाभ, कम्पोजीशन व्यापारियों, सर्विस सेक्टर के व्यापारियों इत्यादि को आईटीसी तथा इनवॉइसिंग के बारे में विस्तार से बताया गया।

उ०प्र० उद्योग व्यापार मण्डल के महामंत्री राजेश जसोरिया द्वारा विभाग द्वारा आयोजित किये गये इस संवाद कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए व्यापारियों को इसके लाभ के बारे में बताया गया एवं व्यापारियों की समस्याओं एवं महत्वपूर्ण सुझाव कार्यक्रम के समक्ष रखे गये।

कार्यक्रम में रोहेलखण्ड सीमेंट एसोसियेशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह खालसा द्वारा भी अपनी बातें रखी गयीं। इसके अतिरिक्त उ०प्र० व्यापार मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल द्वारा भी अपना पक्ष रखा गया।

अधिवक्ता संघ की तरफ से टैक्स बार एसोसियेशन के राज्य महामंत्री अधिवक्ता विजय प्रताप, एडवोकेट राजीव बाजपेयी, एडवोकेट आयुष गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभाग की तरफ से दिनेश यादव, प्रशासनिक अधिकारी,

 सुनील कुमार संग्रह अमीन, अजय अग्रवाल सेवक व व्यापारिक संगठन की ओर से रोहित अग्रवाल, आकाश सिंघल, विकास खण्डेलवाल, आलोक अग्रवाल, शिवम पटेल तथा हर्षित अग्रवाल इत्यादि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close