डॉ० अरुण कुमार सक्सेना को बदायूँ प्रभारी मंत्री बनने के उपरांत प्रथम बार बदायूँ आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा स्वागत किया गया।बदायूँ। जिलाधिकारी बदायूँ ने प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 जून से 21 जून तक संचालित होने वाले समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेले,
रात्रि चौपाल, प्रदर्शनी एवं योग दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनभागीदारी के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने तथा सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के साथ अभियान को सफल बनाने पर विशेष
जोर दिया गया। डॉ० अरुण कुमार सक्सेना को जनपद बदायूं के प्रभारी मंत्री बनने के उपरांत सर्किट हाउस बदायूं में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जे.के. सक्सेना, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।तत्पश्चात, सर्किट हाउस परिसर
में जिला पुलिस बल द्वारा समर्पित गार्ड ऑफ ऑनर को स्वीकार कर शासकीय अनुशासन के साथ जनपद की कार्यवाहियों का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री योगिआदित्यनाथ जी के कुशल मार्गदर्शन में, सभी ने मिलकर बदायूं के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के संकल्पों को निरंतर गति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहे।