मिलक। पिपला शिवनगर में कथा व्यास आचार्य शास्त्री श्याम ब्रज बिहारी उर्फ अनन्य त्यागी श्याम बाबा के मुख से परीक्षित मोक्ष का प्रसंग सुनते ही श्री दुर्गा देवी मंदिर का पंडाल भक्ति रस में डूब गया। किशोरी नंद गोपाल आश्रम वृंदावन धाम एवं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन दिवस पर हजारों श्रद्धालु उमड़े।
श्याम बाबा ने जब राजा परीक्षित को शुकदेव मुनि द्वारा सुनाई गई भागवत कथा और तक्षक नाग के डसने के बाद उनके मोक्ष का मार्मिक वर्णन किया तो कई श्रद्धालुओं के नयन भर आए। उन्होंने संपूर्ण भागवत का सार समझाते हुए कहा कि कलियुग में केवल हरि नाम ही भवसागर से पार लगाएगा। कथा के बीच-बीच में "राधे-राधे" और "भागवत भगवान की जय" के जयकारों से पंडाल गूंजता रहा।
कथा समापन के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ और भजन-कीर्तन चलते रहे। आयोजन समिति ने बताया कि 7 दिन तक चली कथा में प्रतिदिन भक्तों की भीड़ बढ़ती गई।समापन अवसर पर संजय तिवारी,
मुनीष चंद्र तिवारी, विमल मिश्रा, दिनेश पाठक श्याम सिंह पासी, चंद्रशेखर पाठक, श्याम सुंदर पाठक, राजन पाठक, प्रशांत तिवारी, खेमकरण लाल गंगवार, अनुराग पाठक, तिलक राम पाल, तुलसीराम गंगवार, अजय दुबे, विपिन तिवारी समेत सैकड़ों भक्तजन एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।