मृति द्वारों में महापुरुषों के नामों को मिले उचित स्थान : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मृति द्वारों में महापुरुषों के नामों को मिले उचित स्थान : शंखधार

Friday, June 26, 2026 | June 26, 2026 Last Updated 2026-06-27T03:30:57Z
    Share
मुरादाबाद न्यूज़ प्राइम 
अमित कुमारजोशी
मिलक रामपुर

स्
मृति द्वारों में महापुरुषों के नामों को मिले उचित स्थान : शंखधार 

मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने मिलक विधायक राजबाला सिंह को पत्र भेजकर विधानसभा क्षेत्र में लगे द्वारों पर भगवान का नाम, महापुरुषों का नाम और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नामों को उचित स्थान दिलाए जाने की माँग की गई है। आदेश शंखधार ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक राजबाला सिंह द्वारा मिलक विधानसभा क्षेत्र में अनेकों स्थानों पर भगवान जी एवं महापुरुषों के नाम पर स्मृति द्वार तथा देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर स्वागत द्वार लगवाए गए हैं 

उनमें भगवान का नाम, महापुरुषों का नाम और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी का नाम और उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम अत्यंत ही छोटे आकार में लिखवाया गया है जबकि सभी द्वारों में विधायक का नाम (सभी से) बड़े आकार में लिखवाया गया है जो कि किसी भी दशा में उचित नहीं है। 

ऐसे में यह प्रतीत हो रहा है कि विधायक ने सिर्फ़ और सिर्फ़ अपने का नाम का प्रचार करने के उद्देश्य से ही भगवान का नाम, महापुरुषों का नाम और प्रधानमंत्री का नाम एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री का नाम छोटा लिखवाया है। इससे ऐसा लग रहा है कि विधायक सभी से बड़ी हैं और इनकी नज़र में सभी का स्थान विधायक के मुक़ाबले में छोटा है।

 जिस प्रकार से विधायक द्वारा स्मृति द्वार या स्वागत द्वार अपनी विधानसभा क्षेत्र में लगाए गए हैं क्या इसी प्रकार के द्वार अन्य किसी भी विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिलेंगे। इस पर विचार करने की नितांत आवश्यकता है। विधायक को कहा है कि मिलक विधानसभा क्षेत्र में कुछ ऐसे अति महत्वपूर्ण स्मृति द्वार और स्वागत द्वार लगे हुए हैं कि उन सभी में तत्काल प्रभाव से बदलाव करने की आवश्यकता है। ऐसा न होने की दशा में हम अपने भगवान, महापुरुषों और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नाम से लगे हुए द्वारों पर मानक के अनुरूप फ्लैक्स बनाकर उनको लगवाने का कार्य करेंगे। जिसकी सभी ज़िम्मेदारी सिर्फ़ और सिर्फ़ विधायक की ही होगी। इसलिए अति शीघ्र ही कुल 11 द्वारों में बदलाब किया जाना नितांत आवश्यक है। भगवान श्री परशुराम जी स्मृति द्वार, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी स्मृति द्वार, भगवान बुद्ध स्मृति द्वार, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी स्मृति द्वार, सरदार बल्लभ भाई पटेल जी स्मृति द्वार, श्रद्धेय श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी स्मृति द्वार, श्रद्धेय प. दीन दयाल उपाध्याय जी स्मृति द्वार, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेई जी स्मृति द्वार, पूर्व मुख्यमंत्री जी श्रद्धेय श्री कल्याण सिंह जी स्मृति द्वार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी स्वागत द्वार एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम से बने स्वागत द्वारों पर अति शीघ्र सुधार करने की माँग की गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close