आज भारतीय जनता पार्टी बिसौली ग्रामीण मंडल में 28 जून से 6 जुलाई तक आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के सफल संचालन के निमित्त एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
मंडल प्रभारी के रूप में बैठक में सहभागिता कर कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा अभियान को मंडल के प्रत्येक बूथ तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा इसे सफल बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष श्री सुनील सिंह जी , मंडल महामंत्री श्री शैलेश शर्मा जी, श्री सुमित सिंह म, मंडल कार्यकारिणी के सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी/प्रवासी एवं तकनीकी सहायक आईटी विभाग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य संगठन को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाते हुए कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित करना तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण उत्साह एवं समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।