स्वयंसेवकों ने धूमधाम से मनाया 'हिंदू साम्राज्य दिवस'

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्वयंसेवकों ने धूमधाम से मनाया 'हिंदू साम्राज्य दिवस'

Saturday, June 27, 2026 | June 27, 2026 Last Updated 2026-06-28T05:28:03Z
    Share
स्वयंसेवकों ने धूमधाम से मनाया 'हिंदू साम्राज्य दिवस'

शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलकर राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

बदायूँ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नगर बदायूँ द्वारा शनिवार को शिव देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज के विशाल सभागार में 'हिंदू साम्राज्य दिवस' उत्साह एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर संघचालक डॉ. सुरेंद्र माहेश्वरी, नगर कार्यवाह अंकित,

 नगर बौद्धिक प्रमुख एवं प्रधानाचार्य वेद रत्न शर्मा, विभाग संपर्क प्रमुख मनीष सिंघल सहित अन्य स्वयंसेवकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया।
      राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतिवर्ष छह प्रमुख उत्सव मनाता है, जिनमें 'हिंदू साम्राज्य दिवस' का विशेष महत्व है। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राष्ट्रनिष्ठ जीवन, आदर्शों एवं उनके अद्वितीय योगदान का स्मरण किया।


     मुख्य वक्ता नगर बौद्धिक प्रमुख एवं प्रधानाचार्य वेद रत्न शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अद्वितीय राष्ट्रभक्त, दूरदर्शी शासक एवं कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने बचपन में देखे गए हिंदू स्वराज्य के स्वप्न को वर्ष 1674 में अपने राज्याभिषेक के साथ साकार किया। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस, स्वाभिमान एवं संगठन 

शक्ति का अनुपम उदाहरण है, जिससे प्रत्येक स्वयंसेवक को प्रेरणा लेनी चाहिए।
     कार्यक्रम के समापन पर नगर संघचालक डॉ. सुरेंद्र माहेश्वरी ने सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर जुटा हुआ है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से शिवाजी महाराज के आदर्शों 

को जीवन में अपनाकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया। संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
     इस अवसर पर नगर शारीरिक प्रमुख मदनलाल राजपूत (एडवोकेट), कुशाल भारत, नगर विद्यार्थी प्रमुख अजय रस्तोगी, दिनेश चंद्र शर्मा, लालाराम वर्मा, विनय चौहान, कृष्ण हरि शर्मा, नरेश पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close