अवैध कच्ची शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अवैध कच्ची शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Monday, June 8, 2026 | June 08, 2026 Last Updated 2026-06-08T14:19:51Z
    Share
अवैध कच्ची शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
 10 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद

फतेहगंज पूर्वी
नगर की गिहार बस्ती में अवैध शराब निर्माता शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा कस गया। पुलिस ने बीती रात फतेहगंज पूर्वी अंडरपास के निकट से एक महिला को 10 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण और भट्टी के सहित गिरफ्तार किया है 

कस्बा प्रभारी लक्ष्मी नारायण सिंह ने बताया कि नगर की गिहार बस्ती निवासी एक महिला शराब तस्कर सुनीता पत्नी रविंद्र जोकि अपने घर पर अवैध रूप से शराब बनाकर बिक्री करने का काम करती थी और दूसरी जगह पर कच्ची शराब की तस्करी भी करती है ।पुलिस ने बीती रात नगर को जाने वाले

 अंडरपास के निकट से महिला शराब तस्कर को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोंचने में सफलता प्राप्त की पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अवैध रूप से शराब बनाकर उसकी बिक्री करती है और कई जगह पर अवैध कच्ची शराब की तस्करी करती है । 


इसी कार्य से उसके परिवार का भरण पोषण होता है । पुलिस ने महिला को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण व भट्टी सहित गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में जेल भेजा है ।

थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि नगर की गिहार बस्ती में सूचना मिलने के उपरांत एक महिला को अवैध रूप से शराब बनाने के उपकरण एवं 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी ने बताया कि किसी को

 अवैध रूप से शराब की बिक्री एवं निर्माण एवं तस्करी नहीं करने दी जाएगी। पुलिस के द्वारा रोज ही अवैध रूप से शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा । जो भी व्यक्ति इस कार्य में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

महिला को गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से कस्बा प्रभारी लक्ष्मी नारायण सिंह, रोहित सिंह ,कांस्टेबल आकाश ठाकुर एवं महिला कांस्टेबल कुंती वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close