तमंचे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तमंचे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

Monday, June 8, 2026 | June 08, 2026 Last Updated 2026-06-08T14:23:26Z
    Share
तमंचे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र में रात्रि गस्त के दौरान पुलिस टीम को निवडिया मोड़ के पास एक व्यक्ति रास्ते पर चल रहा था जब पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तब बह व्यक्ति पुलिस टीम को देखते ही भागने लगा तभी पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए

 व्यक्ति की तलाशी लेने के दौरान उसके पास एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जब पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई तो उस व्यक्ति ने अपना नाम लईक पुत्र छिदृदन निवासी टिसुआ बताया ।

 उसने बताया कि वह तमंचा अपने पास अपनी सुरक्षा के लिए रखता है। पुलिस के द्वारा उसको थाने लाकर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान उप निरीक्षक मनोहर सिंह खेल कांस्टेबल नीरज सिंह,दीपक, व गौतम सिंह मौजूद रहे।

थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया है कि गस्त के दौरान एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने तमंचा कारतूस के साथ पकड़ा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close