बह‌जोई में भरत भूषण तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बह‌जोई में भरत भूषण तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Tuesday, June 30, 2026 | June 30, 2026 Last Updated 2026-06-30T16:35:52Z
    Share
बह‌जोई में भरत भूषण तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
--------------------
संभल:
बहजोई। नगर के बड़े फील्ड पार्क में स्वर्गीय भर्त भूषण तिवारी की स्मृति में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ठाकुर अभय राघव, जिला उपाध्यक्ष, करणी सेना बहजोई के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बिट्टू ठाकुर (अध्यक्ष, करणी सेना संभल), शुभम राधव (जिला महामंत्री, करणी सेना वहजोई), आलोक राघव (करणी सेना), डाल शब्नान शमा कसान अजारां विशाल पंडित (नगर मंत्री, ब्राह्मण शक्ति संध, बहजोई), सिद्धांत ठाकुर (करणी सेना) तथा रवि पंडित सहित अनेक 

गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी के व्यक्तित्व, समाज के प्रति उनके योगदान तथा उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close