सरकार में जल्द ही बड़े स्तर पर कैबिनेट फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है।केंद्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (28 जून) या सोमवार (29 जून) को अपने मंत्रिपरिषद में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन राजनीतिक गलियारों चर्चाओं का बाजार गर्म है, क्योंकि 23 जून को ही पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी।
चर्चा है कि प्रस्तावित फेरबदल में कुछ नए चेहरों को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है, जबकि कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है। कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाएं ऐसे समय में हो रही हैं,
जब सरकार उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी भविष्य की राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए जनता को एक मैसेज देने की कोशिश कर सकती है।