हरदासपुर गांव में मनरेगा कार्यों में धांधली का आरोप, एसडीएम से शिकायत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हरदासपुर गांव में मनरेगा कार्यों में धांधली का आरोप, एसडीएम से शिकायत

Sunday, June 21, 2026 | June 21, 2026 Last Updated 2026-06-21T13:21:22Z
    Share
हरदासपुर गांव में मनरेगा कार्यों में धांधली का आरोप, एसडीएम से शिकायत
रामपुर मिलक
 क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं और धांधली का मामला सामने आया है। गांव निवासी इंद्रजीत पुत्र नत्थू लाल ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मिलक को शिकायत पत्र देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मनरेगा के तहत जिन चकरोडों और रास्तों पर कार्य कराया जाना था, वहां कार्य न कराकर अन्य स्थानों पर मिट्टी डलवाई जा रही है। इससे किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इंद्रजीत ने बताया कि कुछ समय पूर्व लेखपाल एवं कानूनगो की पैमाइश के बाद एक चकरोड को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। उन्होंने मनरेगा कार्य की देखरेख कर रहे राम कुमार से उक्त मार्ग पर मिट्टी डलवाने की मांग की, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मनरेगा मजदूरों की उपस्थिति और मजदूरी भुगतान में भी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। रजिस्टर में प्रतिदिन 40 से 45 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की जाती है, जबकि मौके पर केवल 10 से 22 मजदूर ही कार्य करते दिखाई देते हैं। 

आरोप है कि अन्य लोगों की केवल फोटो खींचकर उनकी फर्जी उपस्थिति दर्ज कर मजदूरी चढ़ाई जा रही है।
पीड़ित ने एसडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close