बदायूं : पुरानी रंजिश में स्विफ्ट कार पर हमला, सवारों को खींचकर पीटा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं : पुरानी रंजिश में स्विफ्ट कार पर हमला, सवारों को खींचकर पीटा

Friday, June 19, 2026 | June 19, 2026 Last Updated 2026-06-20T02:43:28Z
    Share
#बदायूं : पुरानी रंजिश में स्विफ्ट कार पर हमला, सवारों को खींचकर पीटाबिनावर थाना क्षेत्र के निजामपुर पस्तौर गांव के चार लोग गुरुवार को एसएसपी से शिकायत कर लौट रहे थे, तभी बरेली हाईवे पर पुरानी चुंगी मठिया मंदिर के पास कुछ लोगों ने उनकी स्विफ्ट कार घेर ली। आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ की और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालकर बेरहमी से पीटा।

पीड़ित अमीर अहमद, हुजूर अहमद, मुशीर अहमद और मशरूर अहमद का आरोप है कि गांव के सारिम, मोनिस व अन्य लोग पुराने मुकदमे वापस लेने का दबाव बना रहे थे। 16 जून की रात आरोपियों के असलहों के साथ घर के आसपास घूमने का सीसीटीवी फुटेज होने का भी दावा किया गया है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। प्रभारी कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close