संवाद सूत्र फतेहगंज पूर्वी -
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी के वार्ड नंबर 01 नई बस्ती में चेयरमैन संजय पाठक के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।जिसमें चेयरमैन संजय पाठक,अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी,
भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, पवन राज मिश्रा, यशपाल सिंह रामू आदि ने वार्ड एक नई बस्ती में सफाई कर्मचारियों के साथ झाड़ू लगाकर समरसता का संदेश दिया।चेयरमैन संजय पाठक ने बताया कि हम सभी को भी साफ सफाई का विशेष ध्यान
रखना चाहिए।साथ ही साथ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को सुना,और त्वरित समाधान के निर्देश दिए।अभियान में नगर के गणमान्य व्यक्तियों व नगर पंचायत से उपेंद्र कुमार आशीष शर्मा उधम सिंह संजीव राठौर,अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।