रंजिश में महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रंजिश में महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी

Saturday, June 20, 2026 | June 20, 2026 Last Updated 2026-06-20T11:59:50Z
    Share
रंजिश में महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी

 तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज*

फतेहगंज पूर्वी । थाना क्षेत्र के गांव टिसुआ निवासी एक महिला ने एसएसपी बरेली को तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़िता शाहनाज पत्नी नसीम अहमद ने एसएसपी को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि गांव के ही जैनुल आबिदीन पुत्र यूसुफ लगातार मोबाइल फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर दबाव बनाता था। विरोध करने पर आरोपी नाराज हो गया। महिला का आरोप है कि जब वह अपने ससुराल जा रही थी,

 तभी रास्ते में जैनुल आबिदीन ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं।
शिकायत के अनुसार बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां के साथ भी आरोपी पक्ष की महिला सदस्य ने अभद्र व्यवहार और

 मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष लगातार परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहा है।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने जैनुल आबिदीन, रबीना तथा रेहान उर्फ कल्लू निवासी ग्राम टिसुआ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 

थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के उपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close