मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।
सम्भल:
28 जून 2026 को मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पी.एम.श्री विद्यालय पाठकपुर, विकासखण्ड बहजोई में जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया। अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भारत भले ही पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी इसके मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में हमारे बच्चों की सुरक्षा के लिए यह सुरक्षा चक्र बनाए रखना बेहद जरूरी है।
आज जनपद के 1448 पोलियो बूथों पर दवा पिलाई जा रही है। इसके बाद छूटे हुए बच्चों के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर (डोर-टू-डोर) पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जनपद में मोबाईल एवं ट्रांजिट टीमें गठित कर ईंट-भट्टों, निर्माण स्थलों, बस स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों (हाई-रिस्क एरिया) में पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. तरुण पाठक द्वारा बताया गया कि अभियान को सफल बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है और सभी बूथों पर वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कोल्ड चेन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में अध्यापक, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैनात किया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. पंकज कुमार विश्नोई द्वारा बताया गया कि इस अभियान में 0-5 वर्ष के 397518 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है जिस हेतु 1448 बूथ, 854 हाउस टू हाउस टीमें, 123 ट्रांजिट टीमें एवं 36 मोबाईल टीमें लगाई गई है। इस अवसर पर अल्का शर्मा,
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सम्भल, डा. मनमोहन शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, बहजोई, संजीव राठौर, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, एम.एल. पटेल, विनोद वाष्र्णेय, लवली सक्सैना, मौ. अनस, अध्यापक, एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी उपस्थित रहे।