#बदायूं : #मूसाझाग में #जमीनी #विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, #बंदूक की बटों से हमला और पथराव का वीडियो वायरल
बदायूं : मूसाझाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सैजनी की है। काजीखेड़ा और किसनी मेहरा गांव के लोगों के बीच
में मंगलवार शाम जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, #पत्थर और बंदूक की बटें चलीं। इस हिंसक झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात राजस्व विभाग की टीम द्वारा जमीन की पैमाइश (नापजोख) कर लौटने के महज कुछ ही घंटों बाद हुई
इसके कुछ ही देर बाद दोनों पक्ष फिर विवादित #भूमि पर एकत्र हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही #मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
#पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही मूसाझाग थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर मुआयना करने पहुंचे।
पुलिस का बयान: घटना में घायल दो लोगों को तुरंत नजदीकी #अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने वायरल वीडियो और तस्वीरों का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। सरेआम कानून व्यवस्था हाथ में लेने वाले और अवैध या वैध #हथियारों का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। मूसाझाग #एसएचओ ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम पैमाइश के लिए गई थी और उसके लौटने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, #वायरलवीडियो और प्राप्त तहरीरों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।