एटा पहुंचे प्रभारी मंत्री कैलाश राजपूतः प्रशासनिक अधिकारियों संग की समीक्षा,
संवाददाता रवि शर्मा की रिपोर्ट एटा कासगंज
विद्युत विभाग पर कसे पेंच*
एटा के प्रभारी मंत्री नियुक्त होने के बाद ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत मंत्री कैलाश राजपूत एटा पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान जनहित से जुड़े विषयों और उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।
इस समीक्षा बैठक में अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर और मरहरा विधायक वीरेंद्र लोधी सहित विद्युत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री कैलाश राजपूत ने एटा का प्रभार दिए जाने पर केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व की सराहना की।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सभी को योजनाओं का लाभ मिले। इस दौरान उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा झूठी एफआईआर दर्ज कराने के मामलों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।