घऱ में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, महिलाओं समेत कई घायल छह नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

घऱ में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, महिलाओं समेत कई घायल छह नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Friday, June 26, 2026 | June 26, 2026 Last Updated 2026-06-27T03:29:59Z
    Share
घऱ में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, महिलाओं समेत कई घायल छह नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

 बात डाटा विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
फतेहगंज पूर्वी । 

थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ेरा में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन लोगों ने परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित नन्हें खां पुत्र बुद्दूद्दीन खां निवासी ग्राम पड़ेरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जून की शाम करीब चार बजे जमालुद्दीन, जालू, चांद बाबू, अमन, शहनवाज समेत छह लोग उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में नन्हें खां, उनकी पत्नी शकीला बेगम तथा परिवार के अन्य सदस्यों को चोटें आईं।
पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी देकर गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाना फतेहगंज पूर्वी पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close