बहजोई महाविद्यालय मेंअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बहजोई महाविद्यालय मेंअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।

Sunday, June 21, 2026 | June 21, 2026 Last Updated 2026-06-22T04:54:34Z
    Share
बहजोई महाविद्यालय मेंअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।
--
बहजोई महाविद्यालय बहजोई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबन्ध समिति सहित, 250 से अधिक छात्र-छात्राओं और महाविद्यालय स्टाफ ने सक्रिय रूप से योगाभ्यास में भाग लिया, जो स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति उनकी जागरूकता को दर्शाता है।

 योग प्रशिक्षक ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक प्रयासों की सराहना करते हुए योग दिवस को विश्व योग दिवस के रूप में मनाने के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क प्रदान करता है,

 जिससे स्वस्थ विचार उत्पन्न होते हैं और इन्हीं स्वस्थ विचारों से शांति और सहयोग की भावना मजबूत होती है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक विचार, एक संस्कार, एक उपहार और शरीर का अलंकार है। 

योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न प्रकार के योगासन एवं प्राणायाम आदि का अभ्यास उपस्थित जन समूह को कराया और इसको अपने दैनिक जीवन में करने का आह्वान किया |

 कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों के साथ ही समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे |
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close