प्रदर्शनी के दूसरे दिन लोगों में दिखी योजनाओं की जानकारी लेने की उत्सुकता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रदर्शनी के दूसरे दिन लोगों में दिखी योजनाओं की जानकारी लेने की उत्सुकता

Thursday, June 18, 2026 | June 18, 2026 Last Updated 2026-06-19T02:47:08Z
    Share
प्रदर्शनी के दूसरे दिन लोगों में दिखी योजनाओं की जानकारी लेने की उत्सुकता

सरकार की योजनाओं, नियत व नीति की सभी ने की प्रशंसा
बदायूँ: 18 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों व संचालित योजनाओं पर आधारित डायट परिसर में चार दिवसीय प्रदर्शनी के दूसरे दिन आमजन में सरकार की योजनाओं को जानने की उत्सुकता देखी गई। 

सभी ने प्रदर्शनी को सराहाते हुए सरकार के कार्याें की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि बुधवार को जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन व पर्यावरण डॉ0 अरुण कुमार सक्सेना ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी आगामी 20 जून तक आमजन के अवलोकन के लिए संचालित रहेगी।
गुरुवार को स्वयं सहायता समूहों की दीदीयों, युवाआंें, उद्यमियों, व्यापारियों एवं गणमान्य लोगांे ने प्रदर्शनी के अवलोकन उपरान्त सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेते हुए

 कहा कि वह भी स्वयं अथवा अपने परिचितों, सम्बंधियों व ग्रामवासियों आदि को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे। कहा कि बिना भेदभाव के सभी पात्रों को सरकार योजना का लाभ दे रही है। सभी ने सरकार की योजनाओं, नियत व नीति की प्रशंसा की।

प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी, लाभार्थीपरक व जनहित की विभिन्न योजनाओं को बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। केंद्र सरकार की योजनाओं में स्टार्टअप, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, 

महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाएं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, निःशुल्क खाद्यान्न आदि योजनाएं तथा राज्य सरकार की भी विभिन्न जनकल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,

 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि योजनाओं को बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया है।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close