दरोगा पर रिश्वत मांगने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप, एसएसपी से शिकायत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दरोगा पर रिश्वत मांगने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप, एसएसपी से शिकायत

Thursday, June 18, 2026 | June 18, 2026 Last Updated 2026-06-19T02:49:19Z
    Share
दरोगा पर रिश्वत मांगने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप, एसएसपी से शिकायत

संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल क़ी रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी 


 थाना क्षेत्र के गांव कादरगंज निवासी एक मजदूर ने फतेहगंज पूर्वी थाने में तैनात दरोगा पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बरेली से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि दरोगा ने उससे रुपये की मांग की और मना करने पर नशीले पदार्थों के झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी।
गांव कादरगंज निवासी सलीम पुत्र मैसाद खां ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके अनुसार किसी व्यक्ति द्वारा झूठी सूचना देकर उस पर नशीले पदार्थों का कारोबार करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत है कि इसी मामले में दरोगा और पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और बाद में उसे थाने बुलाया गया।
सलीम का आरोप है कि जांच के दौरान उससे रुपये की मांग की गई। जब उसने खुद को निर्दोष बताते हुए रिश्वत देने से इनकार किया, तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी गई। पीड़ित ने कहा कि वह किसी भी प्रकार के अवैध कार्य में शामिल नहीं है और अपनी संपत्ति व मोबाइल रिकॉर्ड की जांच कराने को भी तैयार है। वही पीड़ित व्यक्ति ने शिकायती पत्र में कहा है कि दरोगा काफी लंबे समय से थाना क्षेत्र में तैनात है जिससे उसके क्षेत्र के सामाजिक तत्वों से गहरे संबंध बने हुए हैं।
पीड़ित ने एसएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। हालांकि आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close