बिजली विभाग की लापरवाही से फुंका केबल बॉक्स, जनता गर्मी और पानी संकट से परेशान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिजली विभाग की लापरवाही से फुंका केबल बॉक्स, जनता गर्मी और पानी संकट से परेशान

Friday, June 5, 2026 | June 05, 2026 Last Updated 2026-06-05T18:31:56Z
    Share
बिजली विभाग की लापरवाही से फुंका केबल बॉक्स, जनता गर्मी और पानी संकट से परेशान
 संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी 
जनता में भारी रोष व्याप्त।

फतेहगंज पूर्वी । कस्बे में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजलीघर में रखरखाव के अभाव में केबल बॉक्स फुंक जाने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली न मिलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

नगरवासियों का कहना है कि हल्की सी हवा चलने या मामूली बारिश होने पर भी बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। बार-बार बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को पानी के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्मी और उमस के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं। कई बार अवगत कराने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।


क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से विद्युत व्यवस्था में सुधार करने तथा फुंके हुए केबल बॉक्स को तत्काल बदलकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों की वजह से मुख्यमंत्री की नगर क्षेत्र में 24 घंटे निर्वाध आपूर्ति देने के आदेश की धज्जियां उड़ रही हैं

 वही इस अघोषित कटौती से नगर वासियों का क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर की विद्युत समस्या का स्थाई समाधान नहीं कराई जाने से रोष व्याप्त हैयदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close