जिला बदायूं जिला गंगा समिति के तत्वाधान में भागीरथी गंगा घाट कछला पर किया गया योगाभ्यास -
आज दिनांक 21.06.2026 क़ो 12 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मे हरित सारथी अभियान के अंतर्गत सा वा वन प्रभाग बदायूं के अंतर्गत जिला गंगा समिति नमामि गँगे एवं वन विभाग बदायूं की ओर से ‘वन योगा कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ गंगा के पावन तट कछला घाट पर पीपल पाकड़ एवं बरगद जैसे छायादार वृक्षों के रोपण के साथ माननीय विधायक बिल्सी हरीश शाक्य के मुख्य अतिथ्य ,
उप प्रभागीय वनाधिकारी सहसवान् ज्ञान सिंह बदायूं के दिशा निर्देशन मे, क्षेत्रीय वनाधिकारी सहसवान् चैयरमेन बिल्सी एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व गण मान्य वरिष्ठ नागरिक व विभिन्न विद्यालयों के छात्रों व छात्राओं द्वारा सहभागिता के साथ किया गया.
योग कार्यक्रम का अनुज प्रताप सिंह डी.पी.ओ.नमामि गँगे, संयोजन सुशील कुमार सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी सहसवान् एवं योग प्रशिक्षण कार्य आयुष विभाग बदायूं द्वारा नामित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सकों द्वारा किया गया.
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित जनसमूह को गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई कार्यक्रम अतिथि गणों के ससम्मान स्वागत एवं विदाई के उपरांत सफलतापूर्वक साधन्यवाद संपन्न हुआ
सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं.