प्रशासन ने जारी की मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची,11 जुलाई तक दें आपत्तियां एवं सुझाव

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रशासन ने जारी की मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची,11 जुलाई तक दें आपत्तियां एवं सुझाव

Saturday, July 4, 2026 | July 04, 2026 Last Updated 2026-07-04T14:47:39Z
    Share
प्रशासन ने जारी की मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची,
11 जुलाई तक दें आपत्तियां एवं सुझाव


बदायूं: 04 जुलाई। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-25 के अंतर्गत प्रदत्त प्रावधानों तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने जनपद के संसदीय एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन कर दिया है। यह आलेख्य सूची 04 जुलाई, 2026 से एक सप्ताह की अवधि के लिए प्रकाशित की गई है। सूची समस्त उपजिलाधिकारी कार्यालयों व एनआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 23-बदायूं संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 112-बिसौली, 113-सहसवान, 114-बिल्सी एवं 115-बदायूं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों तथा 24-आंवला संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 116-शेखूपुर एवं 117-दातागंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विनिर्दिष्ट मतदान केन्द्रों के समक्ष अंकित मतदान क्षेत्रों के मतदाताओं के समूह हेतु प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की आलेख्य सूची प्रकाशित की गई है।

उन्होंने जनसामान्य एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील की है कि यदि जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची के संबंध में कोई आपत्ति अथवा सुझाव हो, तो उसे लिखित रूप में 11 जुलाई 2026 तक जिला निर्वाचन कार्यालय, बदायूं अथवा संबंधित उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close