बृहद वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान–2026 के अंतर्गत सफलतापूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बृहद वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान–2026 के अंतर्गत सफलतापूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Sunday, July 12, 2026 | July 12, 2026 Last Updated 2026-07-12T14:06:19Z
    Share
बृहद वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान–2026 के अंतर्गत सफलतापूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

फतेहगंज पूर्वी/ शासन के निर्देशानुसार संचालित बृहद वृक्षारोपण अभियान–2026 के अंतर्गत आज दिनांक 12 जुलाई, 2026 (रविवार) को नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी एवं श्मशान भूमि एवं नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक पेड़ मां के नाम का कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान अस्पताल के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधिकारी लब दीक्षित, कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग शर्मा ,आईटी प्रिंस यादव ,एएनएम मधु पाठक सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

नगर पंचायत में अध्यक्ष संजय पाठक, नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी ,अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी, नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी, सभासदगण, एवं गणमान्य लोग पवन राज मिश्रा, डॉक्टर यशपाल सिंह रामू,पंकज अग्रवाल एवं कर्मचारी गण तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। उपस्थित सभी जनों ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प भी लिया।

इस मौके पर नगर के अध्यक्ष श्री संजय पाठक जी ने समस्त नागरिकों से अपील की ''एक पेड़ मां के नाम'' अवश्य लगाएं एवं अपनी धरती मां को हरियाली से सजाएं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close